महिला टी20 विश्व कप 10 फरवरी से

आगामी शुक्रवार 10 फरवरी 2023 से साउथ अफ्रीका में महिलाओं का टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है। 17 दिनों तक चलने वाले इस टी20 विश्व कप में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले सभी टीमों के कप्तानों ने विश्व कप के साथ फोटो शूट करवाया। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में इस महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने साउथ अफ्रीका पहुंची हुई है।

यहां भारत का पहला मुकाबला 12 फरवरी को हाईवोल्टेज मैच पाकिस्तान के साथ होगा। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिया को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। साथ ही भारतीय महिला खिलाड़ियों को खिताब जीतने के लिए कई अहम सुझाव दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *