टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल के जबरदस्त मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर बर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमा लिया। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर यह कारनामा दूसरी बार दिखाया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। जहां पाक ने 8 विकेट पर 137 रन बनाये। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य को हासिल कर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में सैम करन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
