गुजरात – भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुन लिया गया है। बीजेपी विधायक हर्ष संघवी ने कहा कि गुजरात विधायक दल ने भूपेंद्र पटेल को एक बार फिर से विधायक दल का नेता चुना है।
बीजेपी को गुजरात विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के लिए शपथ लेंगे। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी उपस्थित रहेंगे।