टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला आगामी 13 नवंबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। जहां पाकिस्तान ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची। वहीं इंग्लैंड ने भारत को दस विकेट की करारी मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आपको बता दें कि ये दोनों ही टीम अपने – अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर थी। अब दोनों ही टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खिताबी जंग के लिए आमने-सामने होंगी। इन दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर दर्शकों को देखने को मिल सकती है।