दिवंगत माडा कर्मियों के आश्रितों और माडा कर्मियों के बीच झड़प

धनबाद: धनबाद में पिछले 1 वर्ष से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे दिवंगत माडा कर्मियों के आश्रितों और माडा कर्मियों के बीच मंगलवार को हिंसक झड़प हो गई। आपको बता दें कि लंबे वक्त से अनुकंपा के आधार पर नौकरी मांगने वाले लगभग 60 आश्रित पिछले एक साल से माडा के गेट पर धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में मंगलवार की शाम प्रदर्शनकारियों ने माडा कार्यालय और नगर निगम का घेराव कर दिया। बवाल बढ़ा तो नगर आयुक्त ने बातचीत का सिलसिला शुरू किया। घंटों चली यह बातचीत देर रात बेनतीजा खत्म हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि जब आंदोलनकारी नगर आयुक्त की गाड़ी का घेराव कर रहे थे, तभी नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने प्रदर्शनकारियों को अपशब्द कहे। इसके बाद वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और लोगो ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप यह भी है कि नगर आयुक्त के शह पर निगम और माडा के कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों को जमकर पीटा। वीडियो में आप मारपीट की तस्वीरें देख सकते हैं। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी लेकिन तमाशबीन बनी रही।

आंदोलनकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *