12 साल बाद टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद सानिया मिर्जा ने दुबई का घर छोड़ दिया। आपको बता दें कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक हो गया है। 12 वर्ष पूर्व दोनों विवाह बंधन में बंधे थे। हालांकि इस तलाक पर अभी तक सानिया या शोएब की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन पाकिस्तानी व दुबई की मीडिया में तलाक को कंफर्म बताया जा रहा है।