रांची: राज्य सरकार के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने लेह-लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के शहीद जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया है। प्रधान सचिव ने रांची उपायुक्त राहुल सिन्हा को दिये गये आदेश में कहा है कि 24 अक्टूबर, 2020 को देश के लिए कर्तव्य निर्वहन करने के दौरान लेह लद्दाख में बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण शहीद सेना के जवान अभिषेक कुमार के परिजनों को 10 लाख रुपये आवंटित किया जाता है। रांची जिले के चान्हो के चोरेया गांव के रहने वाले जवान अभिषेक कुमार साहू वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे और सेना में जीडी के पद पर तैनात थे।