श्रीरामचरितमानस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत होगी कार्रवाई

लखनऊ :  पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्रीरामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने के मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाते हुए उन पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पांच आरोपियों में से दो आरोपी सलीम और सत्येन्द्र कुशवाहा पर एनएसए लगा दिया गया है। तीन आरोपियों शिवपाल सिंह, सुरेश सिंह यादव और देवेंद्र यादव के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की संतुष्टि हेतु पत्र भेजा है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान के बाद उनके समर्थन में ओबीसी महासभा ने 29 जनवरी को लखनऊ वृंदावन योजना तिराहे पर रामचरितमानस की प्रतियां जलाई थीं।

वहीं घटना के बाद अखिल भारत हिन्दू महासभा समेत अन्य हिन्दूवादी संगठनों ने घटना में शामिल लोगों के कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *