डीजीपी नीरज सिन्हा 11 फरवरी को होंगे सेवानिवृत्त

रांची: आगामी 11 फरवरी को झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसे लेकर जैप -1 परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में जैप, आईआरबी और झारखंड जगुआर की कुल 11 प्लाटून हिस्सा लेगी। आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी थी कि राज्‍य के नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति 12 फरवरी तक हो जाएगी। उन्‍हें यूपीएससी पैनल की तरफ से इसके लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भी मिल चुके हैं। इस पैनल में 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय सिंह, अजय भटनागर और 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पालटा का नाम शामिल है। हालांकि झारखंड के नए डीजीपी कौन होंगे, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *