मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत, कोच पूर्णिमा महतो तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे से वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। • मुख्यमंत्री ने तीरंदाजी विश्वकप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी, अंकिता भगत तथा कोच पूर्णिमा महतो को दी बधाई। • मुख्यमंत्री ने आगामी टोक्यो ओलंपिक में भी तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के द्वारा बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।