विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर मिशन 5.0 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य की शुरुआत की

पटना – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर 01 अण्णे मार्ग स्थित आवासीय परिसर में महोगनी प्रजाति का पौधा लगाकर मिशन 5.0 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य की शुरुआत की। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5.0 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज सभी वन प्रमंडलों में वृक्षारोपण की औपचारिक शुरूआत भी की गई। मनरेगा द्वारा भी प्रत्येक जिले में पौधों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामों में जीविका दीदियों द्वारा उनकी भूमि पर पौधारोपण कार्य की भी शुरूआत की गई। विभिन्न एन.जी.ओ. एवं विभिन्न पैरामिल्ट्री बलों द्वारा भी विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *