वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक बार फिर से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गुजरात-वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हादसे की शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन उस समय हादसे की शिकार हुई, जब अचानक एक गाय ट्रैक पर आ गयी। वहीं इस हादसे में वंदे भारत ट्रेन का अगला हिस्सा डैमेज हो गया। इस मामले में हादसे की जानकारी देते हुए भारतीय रेलवे ने कहा कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल फ्रंट कोच के नोज कवर टूटा है। ट्रेन का परिचालन सुचारू रूप से जारी है।