लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की समस्त देशवासियों को बधाई – प्रधानमंत्री

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को बधाई दी है। दरअसल पीएम मोदी रविवार को मन की बात कर रहे थे। इसी दौरान अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को महापर्व छठ पूजा की बधाई देते हुए किया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में सूर्य देव की उपासना का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। मेरी प्रार्थना है कि छठ मैया सबको समृद्धि, कल्याण का आशीर्वाद दें। साथ ही कहा कि सूर्य उपासना की परंपरा हमें इस बात का प्रमाण देती है कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था का, प्रकृति से कितना गहरा जुड़ाव है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *