झारखंड-बिहार में कैसा रहेगा मौसम, देखे आईएमडी के अनुसार अगस्त-सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. हर साल आईएमडी दक्षिण पश्चिम मानसून के अगस्त-सितंबर के महीनों के लिए पूर्वानुमान जारी करता है.जो बरसात की चार महीने की ऋतु के आखिरी दो महीने होते हैं. आईएमडी ने बताया कि स्थानिक वितरण से पता चलता है कि देश के उत्तर, पूर्व और पूर्वी हिस्से के कई क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. उसने ये भी बताया कि पेनिसुलर भारत और उससे सटे मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों मे सामान्य से लेकर सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.
देश के कई राज्य बारिश और बाढ़ से बेहाल हो गए हैं. मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु, नगालैंड, मणिपुर और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के आसार बना हुआ हैं. इसके अलावा बिहार, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है.
बता दे की मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में भारी बारिश होने की संभावना है यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार राजधानी में आज मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, देवघर, धनबाद और दुमका में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वैसे तो अगले पांच दिनों तक राज्य में मानसून सामान्य रहेगा
REPORT – ABHISHEK RAJVANSHI