नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने कार्यकारी और वरिष्ठ कार्यकारी पदों के लिए कई रिक्तियों की घोषणा की है एनटीपीसी की ओर से जारी इन पदों पर आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NTPC की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं भारत सरकार के स्वामित्व वाली इलेक्ट्रिक यूटिलिटी कंपनी ने सूचित किया है कि इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इन पदों (NTPC Recruitment 2021) पर आवेदन करने की आखिरी 6 अगस्त 2021 है इस दौरान इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन इंटरव्यू के माधयम से होगा इस वैकेंसी के लिए किसी भी पद पर कोई परीक्षा नहीं होगी उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा
आयु सीमा कार्यकारी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए साथ ही सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और एग्जीक्यूटिव क्लीन टेक्नोलॉजी के पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की उम्र 56 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी
REPORT – RANI GUPTA