पलामू // पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय रेलमंडल अंतर्गत सोन नगर से गढ़वा रोड तक तीसरी रेलवे लाइन बिछा रही कंपनी के कैंप पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कैंप पर गत 8 जुलाई को कोयलांचल के डॉन अमन साहू के सहयोग से पलामू के कुख्यात अपराधी हरि तिवारी के गुर्गों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. पुलिस ने इस सिलसिले में मेदिनीनगर के बारालोटा निवासी रोहित तिवारी उर्फ पिंकू तिवारी और हैदरनगर के पंसा के रघुनाथपुर निवासी रूपेश कुमार सिंह उर्फ राजा सिंह को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देश कट्टा और दो कारतूस व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गत आठ जुलाई की सुबह 10.30 बजे जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लटपौरी में तीसरी लाइन बिछा रही अशोका बिल्डकॉन के कैंप में घुसकर फायरिंग की गयी थी.घटना को रंगदारी के लिए दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया था. इस क्रम में एक कर्मी को गोली लग गयी थी, हालांकि इलाज के बाद वह ठीक है. इस संबंध में अमन साहू और मयंक सिंह के खिलाफ नामजद, जबकि अन्य अज्ञात के विरूद्ध मोहम्मदगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था.कार्रवाई के लिए एसआइटी गठित की गयी थी. हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश के नेतृत्व में टीम काम कर रही थी, इसी दौरान रोहित तिवारी उर्फ पिंकू को गिरफ्तार किया गया.पलामू एसपी ने कारवाई के लिए गठित टीम का नेतृत्व कर रहे हुसैनाबाद एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ,पुलिस निरीक्षक संजय रवि टोप्पो,मोहम्मदगंज थाना प्रभारी,हवलदार मंजूर आलम सहित पुलिस बल को प्रशस्ति पत्र व नकद राशि देकर सम्मानित किया।
फेयर प्राइस डीलर एसोशिएशन ने हरिश्चन्द्र प्रसाद को दी श्रंद्धाजलि
हुसैनाबाद:-हुसैनाबाद फेयर प्राइस डीलर एशोसिएशन इकाई हुसैनाबाद की ओर से पंच सरोवर पार्क परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता फेयर प्राइस एसोशिएशन के अनुमंडल अध्यक्ष लखनदेव सिंह ने की जबकि संचालन विमलेश कुमार कश्यप उर्फ लल्लू कश्यप ने किया।मौके पर प्रखण्ड के डीलर हरिश्चन्द्र प्रसाद गुप्ता के असमायिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्मा के शांति के लिए प्राथना किया एवम शोकाकुल परिवार को दुःख के इस घड़ी में धैर्य रखने की सलाह दी गई।मौके पर अनुमंडल अध्यक्ष लखनदेव सिंह ने कहा कि हरिचन्द्र प्रसाद गुप्ता के असमय हम सभी को छोड़कर चले जाने से काफी दुखित है।उन्होंने स्थानीय एसडीओ से आग्रह किया है कि हरिचन्द्र प्रसाद के लाइसेंस का नामान्तर उसकी पत्नी के नाम किया जाय,ताकि उसके शेष बचे परिवार के पालन पोषण की एक सहारा बने।मौके पर फेयर प्राइस एसोशिएशन के जमील अहमद,विश्वनाथ सिंह, उमेश चौधरी,रमेश प्रसाद,उदय यादव, विमलेश राम,रविन्द्र सिंह,विजय मेहता,बबन चौधरी,दीपक चौधरी,नवनीत सिंह,जीतू गुप्ता,अंकित कुमार,ललित कुमार सिंह,रजनीश सिंह,प्रमोद कुमार सिंह,परवीन कुमार एवम सीताराम मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
REPORT – ABHISHEK RAJVANSHI