रांची – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती है। इस अवसर पर राज्य भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं राजधानी रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर राज्य के मुख्यमंत्री पहुंचे। जहां सीएम ने बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।