चक्रधरपुर – चक्रधरपुर में हिंदूवादी नेता कमलदेव गिरि की बोतल बम मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कमलदेव गिरि की हत्या के बाद आक्रोशितों ने अपराधी की गिरफ्तार की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।