रांची – अत्याधुनिक सेगमेंटल गडर प्रणाली से बन रहा राजधानी रांची के कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण का कार्य अब जमीन पर दिखने लगा है। पिछले सात माह में ही 10 पिल्लर यानी खंभे जमीन के उपर आ गये हैं। यहां यातायात काफी रहने के कारण पिछले साल मात्र दो पिल्लर ही बन पाये थे। लेकिन इस साल काम में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि कांटाटोली फ्लाईओवर 2240 मीटर लंबा बन रहा है, जो योगदा सत्संग भवन से शांतिनगर तक बनेगा।