रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव: झारखंड पार्टी के प्रत्याशी ने भरा नामांकन

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए झारखंड पार्टी के उम्मीदवार संतोष महतो ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संतोष महतो ने अपना नामांकन का पर्चा अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ में जमा किया। उनके साथ झारखंड के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार समेत झारखंड पार्टी के कई वरीय नेता मौजूद थे। इस मौके पर संतोष महतो ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा की जनता बदलाव के मूड में है। 15 साल क्षेत्रीय पार्टी और 3 साल राष्ट्रीय पार्टी को रामगढ़ की जनता देख चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *