चल रहा बाली जी-20 का शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया। भारत आगामी एक दिसंबर से G20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। आपको बता दें कि G20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया ने भारत को सौंप दी है। इंडोनेशिया ने भारत को आगामी वर्ष के लिए इसकी अध्यक्षता सौंपी है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बाली जी-20 शिखर सम्मेलन के समापन समारोह के दौरान भारत को इसकी अध्यक्षता सौंपी। जिसे भारत आधिकारिक रूप से 1 दिसंबर 2022 से ग्रहण करेगा। मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी और निर्णायक होगी। हमारा अगले एक साल में प्रयास होगा कि जी20 सामूहिक कार्रवाई को गति देने के लिए एक वैश्विक प्रमुख प्रस्तावक के रूप में काम करे।