सैनिक की संदेहास्पद मौत

मसौढ़ी – सैनिक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। वहीं सैनिक की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। मामला मसौढ़ी अनुमंडल के धनरूआ के बौरही गांव का है। जहां अरुणाचल में 21 वीं राजपूत बटालियन में पदस्थापित सैनिक अमित कुमार की संहेदास्पद स्थिति में मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर परिजनों को मिली तो परिजनों सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। सैनिक की मौत के बाद परिजनों ने जांच कराने की मांग किया है। आपको बता दें कि सैनिक अमित कुमार वर्ष 2020 में सेना में भर्ती हुए थे। जिनकी शादी फरवरी 2023 में होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *