जमशेदपुर में आदिम जनजातियों का संगम देखने को मिला

जमशेदपुर – जमशेदपुर के गोपाल मैदान में 501 नगाड़ों के साथ आदिम जनजातियों का संगम देखने को मिला। इस दौरान तमाम राज्यों की सांस्कृतिक नृत्यों का भी प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर गोपाल मैदान में 501 नगाड़ों के साथ जनजातीय सम्मेलन संवाद के नौवें संस्करण आरंभ किया गया। जहां देश भर से आए 201 आदिम जनजातियों से आए कलाकारों का संगम हुआ। बताया गया कि टाटा स्टील फाउंडेशन देशभर के आदिम जनजातियों को एक मंच देने के लिए प्रतिवर्ष संवाद का आयोजन करता है। इस आयोजन के कारण आदिवासी पारंपरिक वाद्य यंत्र से गोपाल मैदान गुंजयमान रहा। मौके पर उपस्थित दर्शकों को तमाम राज्यों की सांस्कृतिक नृत्य देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *