नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस धनन्जय वाई चंद्रचूड़ ने शपथ लिया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। जस्टिस चंद्रचूड़ जस्टिस उदय उमेश ललित का स्थान लेंगे और दो साल तक मुख्य न्यायाधीश के पद पर बने रहेंगे।
आपको बता दें कि जस्टिस चंद्रचूड़ 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के रूप में पदोन्नत किए गये थे। साथ ही वे कई ऐतिहासिक फैसले देने वाली सुप्रीम कोर्ट की पीठों का हिस्सा रह चुके हैं। जिनमें अयोध्या भूमि विवाद, सबरीमाला मुद्दा, आईपीसी की धारा 377 के तहत समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने, आधार योजना की वैधता से जुड़े मामले, सेना में महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन देना जैसे फैसले शामिल हैं।