रांची – 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति खूंटी में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगी। इसे लेकर खूंटी में तैयारियां चल रही है। खूंटी में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, रांची जोनल आईजी, आईजी अभियान, डीआईजी समेत कई अधिकारी खूंटी पहुंचे।
आपको बता दें कि खूंटी के बिरसा कॉलेज परिसर के फुटबॉल मैदान में राष्ट्रपति का कार्यक्रम होना। जिसे लेकर मुख्य सचिव और डीजीपी समेत पूरा महकमा बिरसा कॉलेज परिसर और इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू तैयारियों का जायजा लेने गए हुए थे।