संवाददाता – रमण कुमार
मधेपुरा – मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत चौसा-योगिराज पथ पर देर रात दुर्गा पूजा का मेला देख कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर पलटने से दो व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि योगिराज गांव से ट्रैक्टर पर सवार होकर लगभग 10-12 की संख्या में लोग पुरैनी मेला देखने गए थे। इसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पुरैनी में लगे मेला देख कर ट्रैक्टर पर सवार बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लौट रहे थे। तभी पुरैनी बाजार के आगे पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे 15 फिट गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से दो व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर सवार अन्य बच्चे, महिला और बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाला गया।