Reporter- Binod Kesri
जमशेदपुर– जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बाराद्वारी के स्ट्रेट माइल रोड पुवाल टाल, श्री राम फर्नीचर स्टोर की बिल्डिंग में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस आग जनी में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरी बिल्डिंग को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बिल्डिंग के नीचे स्थित एक गुमटी भी जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ीयों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी फिलहाल इसके कारणों का पता नह चल पाया हैं।