पटना – बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा पर केस दर्ज हुआ है। केस बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने दर्ज कराया है। दरअसल बिहार की विशेष निगरानी इकाई ने ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ बनाने वाली फ्राइडे स्टोरी टेलर और नेटफ्लिक्स के साथ अमित लोढ़ा की व्यावसायिक संलिप्तता पाई है। आपको बता दें कि सरकारी सेवक रहते हुए लोढ़ा की व्यावसायिक संलिप्तता के सत्यापन के बाद यह केस दर्ज किया गया है।