दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के पास लोगों को मिलेगी जाम से निजात

मधेपुरा :  मधेपुरा में स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव के अथक प्रयास से केंद्र सरकार ने 72.49 करोड़ रुपए की राशि दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के समीप भिरखी पूर्वी ढाला पर निर्माण के लिए स्वीकृत किया है। इसके बन जाने से लोगों को रेलवे ओवर ब्रिज पर लगने वाली घंटो की जाम से निजात मिल सकेगा। बता दें कि 8.5 मीटर की लंबी ओवर ब्रिज टू लाइन का होगा। जहां बगल में सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। इस बाबत मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित अतिथि शाला में स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा में बिहार सरकार ने पूर्व में ही आरओबी की सहमति दे दी थी और अब राज्य सरकार के सहमति के बाद केंद्र सरकार ने आरओबी निर्माण को लेकर 72.49 करोड़ की राशि स्वीकृत कर चुकी है। अब कैबिनेट के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। कैबिनेट से पारित आदेश के बाद बहुत जल्द दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी भिरखी ढाला पर 8.5 मीटर लंबी टू लाइन ओवर ब्रिज का निर्माण होगा। जिससे स्थानीय लोगों को घंटो जाम से निजात मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *