मंत्री हफीजुल हसन का अजीबोगरीब बयान, जीते जी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दे दी श्रद्धांजलि

Reporter- Pitamber Tiwari

देवघर– झारखंड सरकार में मंत्री और मधुपुर के झामुमो विधायक हफीजुल हसन अपने अजीबोगरीब बयान के कारण चर्चा में है। दरअसल मंत्री जी देवघर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ने पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह को जीते जी श्रद्धांजलि दे दी। जिसके बाद से उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह इन दिनों बीमार हैं…. जो अभी दिल्ली एम्स में इलाजरत है…. फिलहाल उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है…. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल मंत्री हफीजुल के इस गैरजिम्मेदारना बयान के बाद से उनकी किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *