संवाददाता – मुन्ना शर्मा
मोकामा – मोकामा प्रखंड के महेंद्रपुर गांव में सत्य साईं बाबा का 96 वां जन्मोत्सव काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। सत्य साईं सेवा संगठन के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में भजन-कीर्तन और संगीत की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। पूरा महेंद्रपुर गाँव भक्ति रस से सराबोर हो गया। समारोह में पटना, लखीसराय और बेगूसराय के भक्तों ने शिरकत की। इस मौके पर बाबा सत्य साईं की जीवनी की प्रस्तुति भी की गयी।