कोरोना टीकाकरण को लेकर सख्त हुआ धनबाद प्रशासन, टीकाकरण प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा डीजल,पेट्रोल

रिपोर्ट- संदीप सिंह

धनबाद– झारखंड में कोरोना टीकाकरण को लेकर एक ओर राज्य सरकार जन जन तक टीकाकरण का लाभ पहुचाने के लिए कार्य कर रही है।  वहीं इस सबके बावजूद धनबाद जिला कोरोना वैक्‍सीनेशन के मामले में अन्य जिलों से पिछड़ गया है। इसे देखते हुए स्‍थानीय प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत जो वाहन चालक या मालिक कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र नहीं दिखा सकेंगे उन्‍हें डीजल या पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इसका उद्देश्‍य धनबाद में शत-प्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्‍य हासिल करना है। धनबाद के स्‍थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देश अनुसार में पेट्रोल पंप संचालकों को स्‍पष्‍ट तौर पर यह निर्देश दिया गया है कि वह वाहन चालकों/मालिकों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाने के बाद ही उन्‍हें ईंधन देंगे।  जिनके पास कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र न हो, उसे डीजल-पेट्रोल या अन्‍य प्रकार का ईंधन न दिया जाए। इसका उद्देश्‍य शहर और जिले में कोरोना टीकाकरण को बढ़ावा देना है।  बता दें कि धनबाद में कोरोना वैक्‍सीनेशन की गति अपेक्षाकृत धीमी है, ऐसे में स्‍थानीय प्रशासन चाहता है कि इसकी रफ्तार बढ़ाई जाए और शत-प्रतिशत वैक्‍सीनेशन का लक्ष्‍य हासिल किया जा सके। इस मुहिम को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

डॉ कुमार ताराचंद, एडीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *