धनबाद:- सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

रिपोर्ट- संदीप सिंह

धनबाद- धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हिन्द होटल के निकट अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे का कारण गाड़ी की तेज रफ़्तार को बताया जा रहा है।  कार लगभग 180km/h की स्पीड से पूल से पहले उड़ कर लगभग 100 फ़ीट दूर नदी के दूसरे किनारे पेड़ से टकराकर खाई में गिरी।  जिससे कार में सवार ड्राइवर, 1 बच्चा दो महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मौके पर स्थानीय गोविन्दपुर थाना प्रभारी उमेश सिंह दल बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों एवं हाइड्रा की सहायता से शवों को वाहन से बाहर निकाला  और पोस्टमार्टम के लिए एस एन एम एम सी एच भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग संभवत एक ही परिवार से हैं और रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र के रहने वाले थें। संभवत किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थें। परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है। घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *