पटना – पटना में गुरुवार की सुबह में कंस्ट्रक्शन कंपनी पर आयकर विभाग आफत बन कर टूटा। कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिलने की खबर है। सूत्रों की माने तो यहां नेताओं के निवेश के भी कागजात बरामद किए गए हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के विभिन्न ठिकानों पर आज सुबह छापेमारी की गई। आयकर विभाग की टीम ने सबसे पहले सोन भवन स्थित उसके कार्यालय में छापेमारी की। इसके बाद राजधानी के डाकबंगला चौराहे पर स्थित हीरा पन्ना दुकान के पास स्थित साकार कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक अन्य कार्यालय में छापेमारी की गई। वहीं छापेमारी के क्रम में मिले कागजातों की जांच की जा रही है।