संवाददाता – अमन कुमार
सहरसा – जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद पप्पू यादव सहरसा पहुंचे। बता दें कि पप्पू यादव सहरसा के नियामत टोला वार्ड 15 इस्लामिया चौक निवासी पूर्व वार्ड पार्षद मो० कलीम के आवास मातमपुर्सी पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार में हुए विकास को देखेंगे तो पाएंगे की नीतीश सरकार काफी मजबूती के साथ सबसे आगे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी नीतीश सरकार को समाप्त करना चाहती है। बताते चलें कि दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा उप चुनाव में जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद ने अपनी पार्टी से प्रत्याशी खड़ा किया है। लेकिन उनकी पत्नी सह पूर्व सांसद रंजीत रंजन ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है। इस सवाल पर जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें सेक्रेट्री और प्रभारी बनाया है, इसमें हम क्या कर सकते है। लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि पति-पत्नी के बीच धर्म युद्ध होना तय है।
राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद