श्रीनगर में आतंकियों के गोली का शिकार अरविंद का शव लाया गया बांका

संवाददाता – बिरेन्द्र कुमार

बांका – डीएम सुहर्ष भगत, सांसद गिरधारी यादव, पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, ग्रामीण व पीड़ित परिवार के लोग से मिलने बांका के पड़घड़ी गाँव पहुंचे। बता दें कि कश्मीर के श्रीनगर में आतंकवादी की गोलियों के शिकार हुए बांका जिला बाराहाट थाना क्षेत्र के पड़घड़ी गांव निवासी अरविंद कुमार का पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिवार व ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। बताया जाता है कि आतंकवादी के गोली का निशाना बने अरविंद श्रीनगर में ठेला लगाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन कर रहे थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने शनिवार की शाम उसके आधार कार्ड को देखकर उसे एक साथ तड़ातड़ा तीन गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया था। मृतक अरविंद का पार्थिव शरीर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीनगर से हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली होते रविवार रात्रि सवा नौ बजे पटना लाया गया। जहां पटना हवाई अड्डा से एंबुलेंस के जरिए उसके शव को बांका लाया गया और सोमवार सुबह बीडीओ राकेश कुमार की निगरानी में अरविंद के पार्थिव शरीर को उसके परिजनों को सौंपा गया। शव के पहुंचते ही उसके परिजन व ग्रामीणों में कोहराम मच गया है। मौके पर परिजनों से मिलकर बांका डीएम सुहर्ष भगत एवं एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने घटना की जानकारी ली। डीएम ने कहा मृतक के परिजनों को हर संभव सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही डीएम ने कहा कि गांव के जितने भी लोग कश्मीर श्रीनगर में काम करते हैं, उन्हें यहां रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। बताते चलें कि मुफस्सिल प्रदत सरकारी सहायता में पारिवारिक लाभ के 20 हजार रुपए एवं कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार रूपए मृतक के परिवार को दिया गया है। जबकि बिहार सरकार द्वारा घोषित दो लाख और श्रम विभाग से एक लाख रुपए सहायता राशि जल्द ही देने की बात कही गई है। बताया जाता है कि अभी भी पड़घड़ी गांव के डेढ़ सौ से ज्यादा लोग श्रीनगर कश्मीर में फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *