झारखंड में बदला मौसम का मिजाज

Reporter- Priyanka Kumari

रांची– तेलंगाना राज्य में आए चक्रवात तूफान का असर झारखंड राज्य में भी देखने को मिल रहा है। चक्रवती तूफान से मौसम में हुए बदलाव के कारण झारखंड के जिलों में लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 21 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक राज्यों के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश होगी। रांची में सबसे अधिक 26.6 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। 19  अक्टूबर को रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य में आगामी 21 अक्टूबर तक बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *