खाद की किल्लत… आक्रोशित किसानों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

मधेपुरा – खाद की किल्लत से आक्रोशित किसान नेताओं ने बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले समाहरणालय गेट पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि जहां एक ओर खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर कालाबाजारी करने वाले लोगों की चांदी कट रही है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार के द्वारा बिहार का कोटा काट कर दूसरे राज्य को खाद आपूर्ति किया जा रहा है। जिससे बिहार के किसान काफी परेशान हैं, इसके साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों को अब तक नहीं मिल पा रहा है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *