बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का महागठबंधन सरकार पर हमला

पटना – बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन की सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने नीतीश कुमार को लालू प्रसाद यादव का रबड़ स्टांप बताया। संजय जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश कुमार को लालू प्रसाद का जो आदेश मिलता है,वे वही करते हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में वांरटी को मंत्री बनाया जाता है।  सरकार में 75 प्रतिशत मंत्री दागी हैं। संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उन्हें राजद ने चने के झाड़ पर चढ़ा पर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *