महापर्व छठ को लेकर गंगा घाटों की सफाई

संवाददाता – मुन्ना शर्मा

मोकामा – सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत को लेकर गंगा घाटों का मुकम्मल सफाई का अभियान परवान चढ़ने लगा है। मोकामा नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने महादेव गंगा घाट, सूर्य नारायण गंगा घाट, तपस्वी गंगा घाट समेत तमाम घाटों की मरम्मत और सफाई का कार्य तेज कर दिया है। हर तरफ गंगा घाटों को आकर्षक और अर्ध्य प्रदान करने योग्य बनाया जा रहा है। नप कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान का आगाज कर मुकाम तक पहुंचाने की क़वायद जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर अस्थायी सीढ़ी का भी निर्माण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *