रिपोर्ट- राकेश कुमार
बोकारो- बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार चौरसिया के नेतृत्व में नमामि गंगे उत्सव के जागरूकता को लेकर एक प्रभातफेरी निकाली गयी। प्रभातफेरी पेटरवार प्रखण्ड कार्यालय के परिसर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रभातफेरी मे शामिल विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने गंगा स्वच्छता से संबंधित नारे लगाए एवं दामोदर घाटों एवं आसपास साफ सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही इसबार नमामि गंगे महोत्सव को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी है। दो दिनों तक तेनुघाट डैम किनारे महागंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खोरठा कवि सम्मेलन, गीत संध्या का आयोजन किया गया है।