संवाददाता – मुन्ना शर्मा
मोकामा – पंचमहला पुलिस ने कसहा दियारा में छापेमारी कर एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी के क्रम में बुलन सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर दियारा में शराब की भठ्ठी संचालित किया करता था। इसी इलाके से बुलन सिंह दूसरे जिलों में भी शराब की सप्लाई भी करता था। पंचमहला पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर बाढ़ जेल भेज दिया है।