संवाददाता – मुन्ना शर्मा
मोकामा – बिहार विधानसभा के उप चुनाव में लालू प्रसाद की संभावित सहभागिता समाप्त होने पर बिहार बीजेपी ने बड़ा सियासी हमला किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर राम सागर सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि विधानसभा उप चुनाव में अपनी सहभागिता समाप्त कर लालू प्रसाद ने अपनी जान और सियासी इज्जत दोनों महफूज कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव उपचुनाव में चुनावी प्रचार करें या ना करें राजद की पराजय सुनिश्चित है। साथ ही डॉ. राम सागर ने कहा कि लालू प्रसाद के नहीं आने से सूबे की जनता को उप चुनाव में दूसरे स्थान के लिए देश तोड़ने वाले कन्हैया कुमार और समाज तोड़ने वाले लालू प्रसाद के बीच रोचक जंग से वंचित होना पडेगा। डॉक्टर राम सागर सिंह ने जोर देकर कहा कि किसी के प्रचार अभियान में भाग लेने के बावजूद एनडीए की रिकार्ड जीत तय है।