गैंगरेप से शर्मसार औरंगाबाद

संवाददाता – दीनानाथ महुआर

औरंगाबाद – बिहार के औरंगाबाद में एक बार फिर दुष्कर्मियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जहां एक 19 वर्षीय लड़की के साथ 5 युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने के बाद पांचों हवस के दरिंदो ने पीड़िता को जान से मारने की भी फिराक में थे। लेकिन तभी पुलिस के आ जाने से युवती की जान बच गई। मौके से पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को पकड़ लिया और दो भाग निकले। घटना औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की अपने पड़ोसी के घर जा रही थी। तभी पांच लड़के उसके सामने आये और मुंह पर स्प्रे कर दिया। जिससे लड़की बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में हवस के पांचो दरिंदे लड़की को सुनसान जगह पर एक कमरे में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। हैवानियत भरी इस घटना को अंजाम देने के बाद पांचों उसे युवती को हत्या की नीयत से गाड़ी में लेकर कहीं जा रहे थे। तभी मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने लड़की को बेसुध अवस्था में देखा और गाड़ी का पीछा कर रुकवाया। लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ किया, तो पूरा मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस ने लड़की को महिला थाने पहुंचा दिया। जहां महिला थाना प्रभारी मेडिकल कराने के लिए लड़की को सदर अस्पताल लेकर गई। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। इधर आरोपियों से पूछताछ जारी है। इधर पीड़िता के परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *