संवाददाता – रमण कुमार
मधेपुरा – बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मामला मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत जीतापुर पंचायत का है। जहां पूर्व उप मुखिया सुमन कुमारी के पति गौतम कुमार जीतापुर चामगढ वार्ड आठ के निवासी मो रहमान के दरवाजे पर बैठ कर आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बात-चीत कर रहे थे। इस क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा ताबड़तोड़ गोली चलाई गयी। घटना के दौरान मो रहमान के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गौतम कुमार को पेट एवं बांह के पास गोली लगने से वे घायल हो गये। मौके पर ही मौजूद रहमान के छोटे भाई मो इदरीश को भी कनपटी के पास गोली लगने से वह भी जख्मी है। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं इस घटना से पंचायत में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गये हैं।