संवाददाता – रमण कुमार
मधेपुरा – मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड नंबर 1 काशीपुर जूठ गोदाम में आज मंगलवार को अहले सुबह आग लग गई। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आगजनी में लगभग 300 गाठे उत्तम क्वालिटी की जूट जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि यह जूट व्यवसाय कैलाश राठी की थी, जिसकी अनुमानित मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपए थी। गौरतलब हो कि यहां के जनप्रतिनिधियों एवं बड़े व्यवसायियों का कहना है कि पूर्व में भी यहां आग लग चुकी है। मगर आज तक यहां बड़े अग्निशामक वाहन की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। छोटे अग्निशामक वाहन को ही यहां प्रयोग में लाया जाता है, जो नाकाफी है।
