कार्तिक छठ के अवसर पर सजा फल बाजार

संवाददाता – दीनानाथ मौआर

औरंगाबाद – लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय कार्त्तिक छ्ठ व्रत का सोमवार को नहाय खाय के साथ आरंभ होते ही औरंगाबाद शहर में फलों का बाजार सज गया है। शहर में बाइपास और पुरानी जीटी रोड पर रमेश चौक के आसपास से लेकर सब्जी मंडी तक फलों की दुकानें सजी हुई हैं। बता दें कि इन दुकानों पर खरीददारी के लिए छठ व्रती एवं श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। इस मौके पर व्रतियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं दुकानदार भी खासे उत्साहित हैं। दुकानदारों का कहना है कि कोरोना के कारण दो साल से छठ व्रत नहीं होने से उनकी दुकानदारी बंद थी। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *