संवाददाता – मुन्ना शर्मा
मोकामा – मोकामा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ व्रत का उत्साह अपने चरम पर है। हर तरफ छठ पूजा की रौनक देखी जा रही है। इस पावन अवसर पर सामाजिक स्तर पर छठ व्रतियों के बीच पूजा-सामग्री का भी खूब वितरण किया जा रहा है। मोकामा के तरवन्ना टोला के युवा सामाजिक कार्यकर्ता राजन कुमार के सौजन्य से एक हजार पूजा सामान के पैकेट वितरित किए गए। युवाओं की टोली ने घर-घर जाकर छठ व्रतियों को आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा पैकेट समर्पित किया। वहीं पूजा पैकेट पाकर लोगों में खुशी देखी गई।