लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल रहा

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन होना था। जिसे वहां के चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इस बाबत बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि पापा का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सफलतापूर्वक होने के बाद उन्हें ऑपरेशन थियेटर से आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि डोनर बड़ी बहन रोहिणी आचार्य और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी दोनों स्वस्थ हैं। आपकी प्रार्थनाओं और दुआओं के लिए साधुवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *