रामगढ़ विधायक ममता देवी दोषी करार

रामगढ़ विधायक ममता देवी को आज न्यायालय ने दोषी करार दिया गया है। हजारीबाग के एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने रामगढ़ की विधायक ममता देवी समेत 13 आरोपियों को दोषी करार दिया है। उन्हें कितनी सजा होगी, इसका ऐलान 12 दिसंबर को होगा। फिलहाल ममता देवी समेत सभी आरोपियों को हिरासत में ले कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने की है। वहीं अधिवक्ता ने उम्मीद जताई है कि वह 12 तारीख को अधिक से अधिक सजा की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *